'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले फैंस को मिलेगा ये बड़ा तोहफा, हो गया ऐलान
क्या है खबर?
आदित्य धर द्वारा निर्मित-निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे धुरंधर सितारों से सजी यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस भी इस पल का बेसब्री से और दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, निर्माताओं ने एक और बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है जो फैंस को 19 मार्च से पहले मिलेगा।
रिलीज
'धुरंधर 2' से पहले मिलेगा पहली किस्त का तोहफा
'धुरंधर 2' की रिलीज में सिर्फ एक हफ्ता बाकी रह गए हैं। इससे पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज पहली किस्त, यानी 'धुरंधर' को दोबारा पर्दे पर उतारेंगे। 13 मार्च से यह दुनियाभर के 500 सिनेमाघरों (भारत में 250 और विदेशों में 250) में दोबारा से दस्तक दे रही है। रणवीर और अक्षय खन्ना अभिनीत यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर को दोबारा बड़े पर्दे पर देखकर दर्शक भी सीक्वल के लिए तैयार हो जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Breaking : Ahead of the release of #DhurandharTheRevenge, #JioStudios and #AdityaDhar are set to re-release #Dhurandhar in cinemas on 13 March across 500 Screens Worldwide. ( 250 India & 250 Overseas )
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) March 12, 2026
Fans will get the chance to relive the blockbuster on the big screen once… pic.twitter.com/yZieJW2Fgn