जानें टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं 'धुरंधर 2'?
मनोरंजन
रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 18 अक्टूबर, 2026, रविवार को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर TV पर पहली बार दिखाई जाएगी।
सिनेमाघरों और OTT पर धमाल मचाने के बाद, यह फिल्म अब देशभर के घरों में दस्तक देने को तैयार है।
'धुरंधर: द रिवेंज' में टीवी के लिए 45-50 दृश्य काटे
अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों से सजी इस स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में 1,813 करोड़ का शानदार कमाई की थी।
हालांकि, TV दर्शकों के लिए, इसके मूल A-रेटेड वर्जन से कुछ तीखे और हिंसक दृश्यों में 45 से 50 कट लगाए गए हैं।
इससे आपको एक्शन का पूरा मजा मिलेगा और खून-खराबे वाले दृश्यों को कम करके दिखाया जाएगा।