Loading...
'धुरंधर द रिवेंज' के TV प्रीमियर पर सेंसर बोर्ड का बड़ा एक्शन, लगाए 50 कट
'धुरंधर 2' के TV प्रीमियर पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

'धुरंधर द रिवेंज' के TV प्रीमियर पर सेंसर बोर्ड का बड़ा एक्शन, लगाए 50 कट

Sep 30, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में नए रिकॉर्ड बनाने और OTT पर धमाल मचाने के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ये एक्शन फिल्म रविवार, 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर प्रसारित होगी। दरअसल, सिनेमाघरों में इसे 'A' (एडल्ट) सर्टिफिकेट मिला था, इसलिए टीवी पर छोटे बच्चों और परिवारों के देखने लायक बनाने के लिए निर्माताओं ने इसे सेंसर बोर्ड के पास दोबारा भेजा, ताकि जरूरी बदलाव किए जा सकें।

कांट-छांट

TV प्रीमियर से पहले फिल्म के हिंसक दृश्यों पर चली सेंसर की कैंची

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 24 सितंबर को फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है।

हालांकि, इसके लिए फिल्म में 45 से 50 कट्स लगाने पड़े। सूत्र के मुताबिक, ज्यादातर बदलाव फिल्म के बेहद हिंसक और खौफनाक दृश्यों में किए गए हैं।

निर्माताओं ने इन दृश्यों को बहुत ही सफाई से हटाया है, जिससे फिल्म का रोमांच और प्रभाव बिल्कुल कम नहीं हुआ है और दर्शक इसका पूरा आनंद ले सकेंगे।

अवधि

10 मिनट छोटी हुई फिल्म

सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' के टीवी प्रीमियर को मंजूरी मिल गई।

CBFC की वेबसाइट के मुताबिक, इसका नया U/A 16+ वर्जन अब 3 घंटे 39 मिनट और 6 सेकंड लंबा है।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकंड था। इस तरह टीवी पर प्रसारित होने वाली ये संशोधित फिल्म अब अपने ओरिजिनल वर्जन से पूरे 10 मिनट छोटी होगी।

ADVERTISEMENT

फ्रैंचाइजी

ऐसी है आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी

'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी और जियो स्टूडियोज व B62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ये फिल्म कराची में पाकिस्तानी गिरोह में घुसे एक भारतीय जासूस की कहानी है।

जहां 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, वहीं इसका सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आया था और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

ADVERTISEMENT