LOADING...
'धुरंधर 2' कमाई में अब भी इन फिल्मों से पीछे, जानिए कैसा रहा 'डकैत' का हाल
'धुरंधर 2' और 'डकैत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर 2' कमाई में अब भी इन फिल्मों से पीछे, जानिए कैसा रहा 'डकैत' का हाल

Apr 16, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बाॅक्स ऑफिस पर पहले दिन से शानदार कारोबार करती आई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 28 दिन अब पूरे कर लिए हैं और कमाई के आंकड़ों में उठा-पटक लगातार जारी है। कारोबारी दिनों में फिल्म ने ठीक-ठाक करोबार करते हुए अभी भी अपनी पकड़ को मजबूत बना रखा है। हालांकि इसके सामने मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' पहले ही हफ्ते के अंदर गिरावट का सामना करने लगी है।

आंकड़े

'धुरंधर 2' की 28वें दिन की कमाई के आंकड़े

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा 27वें दिन हुई कमाई 7.05 के मुकाबले काफी कम है। इस तरह 4 हफ्ते में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,099.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, वर्ल्डवाइड 'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन 1,727.93 करोड़ रुपये है। वर्तमान में ये चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म

वर्ल्डवाइड इन फिल्मों से अब भी पीछे है 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ, आमिर खान की 'दंगल' (2,070.30 करोड़), 'बाहुबली 2' (1,788 करोड़) और 'पुष्पा 2' (1,742 करोड़) से पीछे चल रही है। इन तीनों को टक्कर देना फिल्म का अगला लक्ष्य होगा। दूसरी तरफ मृणाल और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' का कलेक्शन 6वें दिन काफी कम दर्ज किया गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने महज 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये हो पाया है।

Advertisement