LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' ने 27वें दिन फिर दिखाया दम, 'डकैत' को भी मिली बढ़त
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' ने 27वें दिन फिर दिखाया दम, 'डकैत' को भी मिली बढ़त

Apr 15, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

फिल्म 'धुरंधर 2' का पलड़ा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी भारी चल रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने 27वें दिन फिर से अच्छी कमाई कर दिखाई है। आंकड़ों में बढ़त देखने को मिली। फिल्म के जरिए रणवीर सिंह हर दिन दर्शकों का बेशुमार प्यार हासिल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कि 5वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।

कलेक्शन

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने चौथे हफ्ते के पहले सोमवार, यानी 26वें दिन 5.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन 27वें दिन इसने 7.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 1,095.67 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,727.93 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। यह फिल्म दिसंबर, 2025 में आई 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं।

बढ़त

'डकैत' ने भी 5वें दिन आंकड़ों में हासिल की बढ़त

मृणाल और अदिवि की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने में लगी है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 6.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, और दूसरे दिन 6.85 करोड़, तीसरे दिन 6.40 करोड़ के साथ अपनी पकड़ को बनाए रखा। फिल्म ने चौथे दिन, यानी साेमवार को सिर्फ 2.70 करोड़ कमाए थे, लेकिन 5वें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक 25.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Advertisement