LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' की कमाई में भारी गिरावट, जानिए 'डकैत' का कैसा रहा हाल
'धुरंधर 2' और 'डकैत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' की कमाई में भारी गिरावट, जानिए 'डकैत' का कैसा रहा हाल

Apr 14, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' लंबे समय से कब्जा जमाए बैठी है। इसे टक्कर देने के लिए मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से तारीफें भी हासिल हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर अच्छा कारोबार किया, लेकिन कामकाजी दिनों में लौटते ही आंकड़ों में गिरावट आई है। आइए जानते हैं 'धुरंधर 2' और 'डकैत' की ताजा कमाई।

कमाई

'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट का दौर शुरू

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.20 करोड़ रुपये कमाए। यह पिछले दिनों की कमाई के मामले में अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं। चौथे हफ्ते में आकर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,088.62 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। दुनियाभर में इसने कुल 1,718.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई अगर ऐसे जारी रही तो जल्द 'पुष्पा 2' (1,742 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड टूटेगा।

फिल्म

मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का कारोबार

उधर मृणाल और अदिवि अभिनीत फिल्म 'डकैत' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में एंट्री ली थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। इसने दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे दिन, यानी साेमवार को कमाई कुल 2.70 करोड़ रुपये के साथ सिमट गई। इस तरह 4 दिनों में फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार करने में सफल रही है।

Advertisement