LOADING...
'धुरंधर 2' का ट्रेलर होली पर होगा रिलीज? जानिए क्या है वायरल खबरों का सच
'धुरंधर 2' का ट्रेलर अभी जारी नहीं होगा

'धुरंधर 2' का ट्रेलर होली पर होगा रिलीज? जानिए क्या है वायरल खबरों का सच

Mar 02, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 19 मार्च, 2026 को फिल्म दुनियाभर में तहलका मचाने आ रही है। इससे पहले ट्रेलर को लेकर एक खास जानकारी सामने आई जिसमें बताया गया कि इसे होली पर जारी किया जाएगा। यह भी बताया गया कि बिना रेड कार्पेट इवेंट के, ट्रेलर को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। जानिए वायरल खबरों का सच आखिर क्या है।

ट्रेलर

होली के मौके पर जारी होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर?

खबरों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' का ट्रेलर होली से ठीक एक दिन, यानी 3 मार्च को जारी किए जाने की चर्चा है। यह भी बताया गया कि निर्माता ट्रेलर को बिना किसी तामझाम के सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारेंगे। अब फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इन अफवाहों से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने जियो स्टूडियो से बातचीत के हवाले से बताया है कि 3 मार्च के लिए ट्रेलर रिलीज की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अभी इंतजार करना होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

अवधि

'धुरंधर 2' की अवधि का खुलासा, जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है। यह पहने पहले भाग की तुलना में लंबी होगी। फिल्म की कुल अवधि लगभग 235 मिनट (3 घंटे 55 मिनट) बताई जा रही है। रणवीर के अलावा, फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत अन्य सितारों की पिछले किरदारों के रूप में वापसी हाेगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर, यश अभिनीत 'टॉक्सिक' से होगी।

Advertisement