LOADING...
'धुरंधर 2' का दोहरा धमाका, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई रिलीज; भारत में कब आएगी?
'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

'धुरंधर 2' का दोहरा धमाका, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई रिलीज; भारत में कब आएगी?

May 15, 2026
01:03 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही यह अपने डिजिटल प्रीमियर को लेकर लोगों का ध्यान खींचती आ रही है। अब निर्माताओं ने एक अनोखी रणनीति के साथ फिल्म को OTT पर उपलब्ध करा दिया है। 15 मई को 'धुरंधर 2' अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए इंतजार थोड़ा लंबा होगा।

संस्करण

अनकट संस्करण के साथ रिलीज हुई 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' को विदेशी दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जहां इसका शीर्षक 'धुरंधर: द रिवेंज' (रॉ एंड अनसीन) रखा गया है। खबरों के अनुसार, अनकट संस्करण में बिना सेंसर वाले दृश्य, दमदार एक्शन सीक्वेंस और सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म से हटाए गए अतिरिक्त दृश्य भी शामिल होंगे। OTT संस्करण की अवधि लगभग 3 घंटे 52 मिनट होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट से ज्यादा होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

स्ट्रीमिंग

जियो हॉटस्टार ने किया फिल्म का ऐलान

भारतीय दर्शकों के लिए, 'धुरंधर 2' का प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा। हाल ही में, निर्माताओं ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, लेकिन तारीख का खुलासा होना फिलहाल बाकी है। पोस्ट में कैप्शन दिया है, 'देवियों और सज्जनों, क्या आप इसके लिए तैयार हैं?' बता दें, आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर, 2025 में आई 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे सितारे भी हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement