'धुरंधर 2' ने UK में रचा इतिहास, 'पठान' को पीछे छोड़कर बनी सबसे कमाऊ फिल्म
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का खुमार अभी भी दर्शकों के दिमाग पर छाया है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब हासिल कर लिया था। अब इसने यूनाइटेड किंगडम (UK) के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (2023) के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़कर वहां नंबर-1 भारतीय फिल्म होने का दर्जा हासिल कर लिया है।
कलेक्शन
'धुरंधर 2' का UK के बाजारों में दबदबा
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, UK में 'पठान' लंबे समय से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। अब 'धुरंधर 2' ने आधिकारिक तौर पर उसे पीछे छोड़ दिया है। यह UK के बाजारों में सबसे सफल भारतीय फिल्म बन गई है। दरअसल, UK में 'पठान' का कुल कलेक्शन लगभग 55.45 करोड़ रुपये था। इस रिकॉर्ड को 'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया है और लगभग 55.55 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Xclusiv... 'DHURANDHAR 2' OVERTAKES 'PATHAAN' IN UK – BECOMES NO. 1 FILM OF ALL TIME... #Dhurandhar2 / #DhurandharTheRevenge creates HISTORY... It has now emerged as the HIGHEST-GROSSING #Indian film in the #UK, surpassing #Pathaan in this key international market.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2026
🔥 #Pathaan… pic.twitter.com/HvfGoCniiw
फिल्म
'धुरंधर 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कारोबार 1,119.29 करोड़ रुपये हो गया है। यह कमाई 75 शोज के लिए दर्ज की गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' रणवीर के करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुल रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं।