LOADING...
'धुरंधर 2' के प्रीमियर में आखिरी वक्त पर फंसा पेंच, इस कारण हो सकती है देरी
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आया ये अपडेट

'धुरंधर 2' के प्रीमियर में आखिरी वक्त पर फंसा पेंच, इस कारण हो सकती है देरी

Mar 18, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 मार्च, 2026 को यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देकर बॉक्स ऑफिस का रुख बदलने आ रही है। पिछले साल रिलीज 'धुरंधर' के बाद इसके सीक्वल को लेकर लोगों की उम्मीदें सांतवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। इस बीच, एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रीमियर में ऐन मौके पर पेंच फंसने के कारण प्रीमियर में देरी हो सकती है।

कारण

फिल्म में एडिटिंग होने के कारण हो सकती है देरी

ई-टाइम्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के विदेशी और अन्य क्षेत्रों में होने वाली प्रीमियर स्क्रीनिंग में 'आखिरी समय के संपादन' और कंटेंट डिलीवरी में देरी होने के कारण पेंच फंसा है। हालांकि, देरी की संभावनाओं पर सिनेमाघरों या निर्माताओं की ओर से जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन वेंकी बॉक्स ऑफिस के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में स्क्रीनिंग प्रभावित हो सकती है, क्योंकि "अंतिम समय के संपादन के कारण फिल्म के दूसरे भाग का कंटेंट अभी तक नहीं भेजा गया है।"

फिल्म

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव का दिया निर्देश

रिपोर्ट में कहा गया कि "इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन प्रीमियर के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन हार्ड ड्राइव लोकेशन रद्द हो सकती हैं अगर फाइलें कुछ घंटों के अंदर नहीं मिलती हैं, जिसकी संभावना ज्यादा है।" बता दें कि सीक्वल में कथित बदलाव की खबरें CBFC की रिपोर्ट के ऑनलाइन वायरल होने के बाद आई हैं। दरअसल, फिल्म को 'A' प्रमाणपत्र मिलने के बावजूद, निर्माताओं को सुझाए गए 21 बदलावों की सूची में 4 बड़े बदलाव करने को कहा गया था।

Advertisement