'धुरंधर 2' देख प्रीति जिंटा बनीं आदित्य धर की फैन, अल्लू अर्जुन-कार्तिक आर्यन भी झूम उठे
क्या है खबर?
'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया है, वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने निर्देशक आदित्य धर के काम को 'दिल जीतने वाला' करार देते हुए खुद को उनकी 'फैन गर्ल' बताया है। आइए जानें किसने क्या कहा।
सराहना
प्रीति की नजर में फिल्म हर मोर्चे पर लाजवाब
सोशल मीडिया पर प्रीति ने फिल्म में 'मेजर इकबाल' की भूमिका निभाने वाले अर्जुन रामपाल और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा संग तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इसे एक 'बेहतरीन और बांधे रखने वाला सिनेमाई अनुभव' बताया और लिखा कि प्रतिशोध की कहानियां ऐसी ही होनी चाहिए। प्रीति ने फिल्म के हर पहलू की तारीफ की। उनके मुताबिक, निर्देशन, अभिनय, संगीत, एडिटिंग, कहानी और कास्टिंग, सब लाजवाब है। उनका मानना है कि फिल्म का सामूहिक प्रभाव दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है।
पोस्ट
प्रतिशोध हो तो 'धुरंधर' जैसा: प्रीति जिंटा
प्रीति ने एक्स पर लिखा, 'अभी 'धुरंधर 2' देखी और बस यही कहना चाहती हूं कि प्रतिशोध हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना न हो। इसका निर्देशन, अभिनय, संगीत, एडिटिंग, कहानी और कास्टिंग सब कुछ शानदार है। फिल्म देखने के बाद मेरी मां की प्रतिक्रिया ये थीं कि अब वो इसे दोबारा सिनेमाघर में अपने दोस्तों के साथ देखना चाहती हैं और मैं खुद भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रही हूं।'
शानदार अनुभव
'धुरंधर 2' को प्रीति ले बताया बेहतरीन सिनेमाई अनुभव
प्रीति ने फिल्म देखने के बाद निर्देशक आदित्य धर की 'फैन गर्ल' बनने की बात कही और रणवीर सिंह की एक्टिंग को बेहद गहरा और शानदार बताया। उन्होंने संजय दत्त के स्वैग, आर माधवन की बेमिसालं अदाकारी और अर्जुन रामपाल की जबरदस्त परफॉर्मेंस की भी जमकर सराहना की। प्रीति के अनुसार, फिल्म का संगीत और मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं, जिससे कुल मिलाकर ये एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बन गया है।
ट्विटर पोस्ट
प्रीति जिंटा हुई आदित्य धर की मुरीद
Just watched Dhurandhar 2 & all I wanna say is “Revenge ho toh Dhurandhar jaisa ho warna na ho 🔥🔥🔥🔥🔥”
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 18, 2026
Direction, Acting, music, editing, story, casting & every other department is MINDBLOWING 🌟🌟🌟🌟🌟The first thing mom said after watching the movie was that she wanted to… pic.twitter.com/ZRDDfqKFQJ
तारीफ
रणवीर सिंह और आदित्य धर को अल्लू अर्जुन का सलाम
अल्लू ने लिखा, 'ये फिल्म देशभक्ति और स्वैग का बेहतरीन संगम है, जो तालियां बजाने पर मजबूर करती है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसा बहुमुखी अभिनेता है। रणवीर ने पर्दे पर आग लगा दी है। आदित्य धर ने फिल्म से मैदान मार लिया।' अल्लू ने आर माधवन , अन्य कलाकारों के अभिनय और फिल्म की तकनीकी श्रेष्ठता की भी तारीफ की। उन्होंने फिल्म को 'भारतीय कहानी... अंतरराष्ट्रीय स्वैग' कहते हुए 'जय हिंद' लिखा।
ट्विटर पोस्ट
अल्लू अर्जुन का पोस्ट यहां देखिए
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .
So proud to have a…
जानकारी
कार्तिक आर्यन भी हुए मुरीद
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर हाउसफुल थिएटर की एक झलक साझा कर लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज बेहतरीन है। आदित्य धर ने एक न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव तैयार किया है और रणवीर सिंह ने पर्दे पर तूफान ला दिया है। ये फिल्म जरूर देखना चाहिए।'