LOADING...
'धुरंधर 2' का पायरेटेड वर्जन पहुंचा पाकिस्तान, अवैध रूप से फिल्म देख रहे लोग
'धुरंधर 2' का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान पहुंच गया

'धुरंधर 2' का पायरेटेड वर्जन पहुंचा पाकिस्तान, अवैध रूप से फिल्म देख रहे लोग

Mar 20, 2026
05:00 pm

क्या है खबर?

'धुरंधर 2' 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई, लेकिन खाड़ी देशों सहित पाकिस्तान में इस पर प्रतिबंध लगा है। इसके बावजूद पड़ोसी देश में फिल्म की चर्चा जोरों पर है। यहां लोग फिल्म का धड़ल्ले से लुत्फ उठा रहे हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर, रणवीर सिंह की फिल्म का एक पायरेटेड वर्जन ऑनलाइन प्रसारित होने लगा। पाकिस्तान के दर्शक अनौपचारिक चैनलों के जरिए 'धुरंधर 2' देख रहे हैं जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं।

प्रसारण

टीवी पर देखी जा रही 'धुरंधर 2'

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में पाकिस्तानी लोग 'धुरंधर 2' देखते नजर आए। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब खालिद महमूद खालिद नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि वह लाहौर में 'धुरंधर 2' फिल्म देख रहा है। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जुड़ा था, जिसमें स्पष्ट रूप से वॉटरमार्क दिखाई दिया जो इस बात का संकेत था कि फिल्म की कॉपी अनधिकृत रूप से हासिल की गई है।

फिल्म

पहले भी फिल्म को लेकर दिखा था ऐसा नजारा

अवैध रूप से फिल्म देखने का यह सिलसिला नई बात नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल आई पहली किस्त 'धुरंधर' ने रिलीज के 12 दिनों के अंदर पाकिस्तान में 20 लाख से ज्यादा अवैध डाउनलोड हासिल कर लिए थे। वहीं अब वहां के लोग टेलीग्राम चैनल, VPN और विदेशी स्ट्रीमिंग लिंक के जरिए फिल्म देख रहे हैं। बता दें, मद्रास हाई कोर्ट ने 18 मार्च, 2026 को 'धुरंधर 2' के अनधिकृत प्रसारण और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई थी।

Advertisement