LOADING...
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर आते ही कहर, 100 करोड़ के पार लगाई छलांग
'धुरंधर 2' 100 करोड़ के पार पहुंच गई

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर आते ही कहर, 100 करोड़ के पार लगाई छलांग

Mar 20, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है। पहले इसने एडवांस बुकिंग में गदर काटा। फिर प्रिव्यू शो में धमाका किया और अब रिलीज के पहले ही दिन इसने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहले दिन पर सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म बन गई है। 100 करोड़ के पार पहुंच चुकी 'धुरंधर 2' के सामने, पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' की चुनौती थी। आइए देखें दोनों फिल्मों की कमाई।

कलेक्शन

'धुरंधर 2' तूफान बनकर बॉक्स ऑफिस पर गरजी

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने पेड प्रिव्यू के जरिए भारत में लगभग 43 करोड़ के आसपास कमाया था। भारत में इसने पहले ही दिन 102.55 करोड़ का नेट कारोबार करते हुए सबको चौंका दिया है। इस तरह 2 दिन के अंदर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है। रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए इसने 'जवान' (75 करोड़) और 'एनिमल' (64 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

टक्कर

'उस्ताद भगत सिंह' को मिली जबरदस्त टक्कर

उधर 'धुरंधर 2' जैसी धुआंधार फिल्म के सामने साउथ से 'उस्ताद भगत सिंह' मैदान में उतरी। सैकनिल्क के मुताबिक, पवन कल्याण की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। देखा जाए तो यह आकंड़ा शुरुआत के हिसाब से बिल्कुल बुरा नहीं है, लेकिन 'धुरंधर 2' को पछाड़ने में यह फिल्म पीछे रह गई। बता दें, पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'दे कॉल हिम OG' ने पहले दिन 63.75 करोड़ कमाए थे।

Advertisement