LOADING...
'धुरंधर 2' ने फिर रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ 'पुष्पा 2' को दी धोबी पछाड़ 
'धुरंधर 2' ने 10वें दिन भी किया बड़ा कमाल

'धुरंधर 2' ने फिर रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ 'पुष्पा 2' को दी धोबी पछाड़ 

Mar 29, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सुनामी से इतिहास के पन्ने पलट दिए हैं। फिल्म ने अपने 10वें दिन (दूसरे शनिवार) को हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज कर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। महज 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर 1,226 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है।

कमाई

'पुष्पा 2' का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ 'धुरंधर 2' बनी नंबर-1

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने 10वें दिन 62.85 करोड़ रुपये का चौंकाने वाला कारोबार किया है और इस उछाल के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ 'धुरंधर 2' हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के 46 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को एक बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

दबदबा

रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' राज

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी मशीन बन चुकी है, जिसे रोकना नामुमकिन लग रहा है। 43 करोड़ रुपये के शानदार पेड प्रिव्यूज और 102.55 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ शुरू हुआ ये सफर थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ का विशाल कारोबार कर भारतीय सिनेमा में सफलता की नई परिभाषा लिख दी है। ये फिल्म 1,000 करोड़ के घरेलू क्लब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है।

Advertisement