'धुरंधर 2' का 31वें दिन कमाल, वैश्विक कमाई से 'पुष्पा 2' काे दी धोबी पछाड़
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 31 दिन सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं। चूकि इसे टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' आ चुकी है, जिसका असर साफ देखने को मिला है। इसके बावजूद रणवीर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का साथ नहीं छोड़ा है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर आखिरकार 'पुष्पा 2' काे पटखनी दे डाली है।
कलेक्शन
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 31वें दिन, यानी शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का घरेलू स्तर पर नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म का क्रेज अभी भी कायम है। इसने अब तक कुल 1,749.01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिनमें से भारत में अर्जित 1,329.31 करोड़ और विदेशों में अर्जित 419.70 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस तरह फिल्म का विश्वव्यापी शुद्ध कलेक्शन फिलहाल 472,404 शो में 1,110.47 करोड़ रुपये है।
फिल्म
'धुरंधर 2' के कलेक्शन से 'पुष्पा 2' हुई पीछे
इसके साथ ही, 'धुरंधर 2' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2:द रूल' को पीछे छोड़ दिया है, जिसका कुल कलेक्शन 1,742 करोड़ रुपये था। इसका अगला लक्ष्य प्रभास की 'बाहुबली 2' (1,788 करोड़) और आमिर खान की 'दंगल' (2,070.30 करोड़) को विश्वस्तर पर पीछे छोड़ा है। बता दें, 'धुरंधर 2' पिछले साल दिसंबर में रिलीज फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें रणवीर के अलावा, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी शामिल हैं।