NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पहले बच्चे के माता-पिता बने धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा, बेटे का हुआ जन्म
    अगली खबर
    पहले बच्चे के माता-पिता बने धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा, बेटे का हुआ जन्म
    धीरज-विन्नी के घर हुआ बेटे का जन्म

    पहले बच्चे के माता-पिता बने धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा, बेटे का हुआ जन्म

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 10, 2022
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    टीवी के चर्चित अभिनेता धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा माता-पिता बन गए हैं। विन्नी ने 10 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

    दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर के साथ शेयर किया कि वे एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।

    यह पोस्टर शेयर करते ही दोनों हस्तियों को बधाइयां मिलने लगी। इस पोस्ट पर उनका परिवार, दोस्त और प्रशंसक अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

    दोनों ने मैटरनिटी शूट की एक तस्वीर भी शेयर की।

    इंस्टाग्राम

    कपल ने सोशल मीडिया पर दी गुडन्यूज

    धीरज और विन्नी ने इस साल अप्रैल में यह खुशखबरी दी थी। अपनी प्यार भरी तस्वीर के साथ उन्होंने बताया था कि वे अगस्त में माता-पिता बनेंगे।

    विन्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान धीरज सोशल मीडिया पर अकसर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहे।

    बुधवार को धीरज ने एक सुंदर पोस्टर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमें अपने बेटे के आने की खबर देते हुए बेहद खुशी हो रही है। 10-08-2022, गौरवांवित- विन्नी और धीरज।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी

    Instagram post

    A post shared by dheerajdhoopar on August 10, 2022 at 11:08 am IST

    लोकप्रियता

    'झलक दिखला जा' में नजर आएंगे धीरज

    धीरज टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में करण लुथरा के किरदार के लिए जाने जाते थे। कुछ समय पहले उन्होंने यह शो छोड़ दिया था।

    चर्चा थी कि परिवार को समय देने के लिए उन्होंने यह शो छोड़ा। हालांकि, अब सामने आया है कि धीरज कलर्स टीवी के आने वाले रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नजर आएंगे। हाल ही में एक प्रोमो के साथ कलर्स ने यह घोषणा की।

    डांस शो में दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विन्नी अरोड़ा भी टीवी का चर्चित चेहरा हैं। वह 'कस्तूरी', 'शुभ विवाह', 'आठवां वचन' 'उड़ान' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। पिछली बार उन्होंने सीरियल, 'लाडो- वीरपुर की महारानी' में काम किया था। वह वेब सीरीज 'पति पत्नी और वो' में नजर आई थीं।

    शादी

    2016 में हुई थी धीरज-विन्नी की शादी

    धीरज और विन्नी ने नवंबर, 2016 में काफी धूमधाम से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 'माता पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी।

    2009 में दोनों की पहली मुलाकात हुई और फिर दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। एक इंटरव्यू में कपल ने बताया था कि दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया था।

    अब शादी के लगभग 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बने हैं।।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल

    टीवी जगत की खबरें

    बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'; क्या अब OTT पर करेंगे कॉमेडी? कपिल शर्मा
    'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल! टीवी शो
    रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप
    धीरज धूपर छोड़ रहे 'कुंडली भाग्य', शक्ति अरोड़ा बनेंगे नया चेहरा टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025