Loading...
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर गूंजेगी किलकारी? एक पोस्ट ने खोला बड़ा राज
दूसरी बार माता-पिता बनेंगे धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर गूंजेगी किलकारी? एक पोस्ट ने खोला बड़ा राज

Nov 17, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

टेलीविजन अभिनेता धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा के घर जल्द एक नन्हा मेहमान आ सकता है। 16 नवंबर को शादी की 10वीं सालगिरह पर दोनों ने परिवार में और प्यार जुड़ने का रहस्यमयी संदेश साझा किया। धीरज ने इस मौके पर विन्नी और बेटे के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, आखिरी में लिखे संदेश, 'परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं' ने विन्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज कर दीं।

बधाई

धीरज ने खास अंदाज में विन्नी की दी सालगिरह की बधाई

धीरज ने इसके कैप्शन में लिखा, 'साथ के 10 साल और पूरी जिंदगी अभी बाकी है। 10 साल बाद, तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान और मेरी सबसे पसंदीदा लव स्टोरी हो। शादी की सालगिरह मुबारक हो।'

बाद में, विन्नी ने एक फैन की पोस्ट को फिर से साझा किया, जिसमें लिखा था, "विराज, आपको इस नन्ही सी खुशी के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपकी खूबसूरत दुनिया को और भी जादुई बनाने के लिए एक नन्हा सा आशीर्वाद आने वाला है।"

कमेंट

रिद्धि-किश्वर ने किया यह कमेंट

इसके साथ ही विन्नी ने अभिनेत्री रिद्धि डोगरा की पोस्ट को भी फिर से साझा किया, जिसमें लिखा था, "इस साल की सालगिरह कुछ ज्यादा ही खास है। बहुत ही खास। बधाई हो, हमारी 'मिनी विन्नी' के आने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पता है कि वह आ रही है।"

वहीं अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस बार उम्मीद है कि बेटी होगी।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

शादी

कब हुई थी धीरज-विन्नी की शादी?

धीरज और विन्नी 17 साल से भी अधिक समय से साथ हैं। यह जोड़ा पहली बार 2009 में टेलीविजन शो 'मात पिताह के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर मिला था।

फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 16 नवंबर, 2016 को दिल्ली में एक पारंपरिक विवाह समारोह में वह शादी के बंधन में बंध गए।

अगस्त 2022 में उनके घर पहले बच्चे, बेटे जैन का जन्म हुआ।

ADVERTISEMENT