धनुष का नया धमाका, 'D 56' की शूटिंग शुरू; रजनीकांत से टक्कर टली
धनुष की नई फिल्म 'D 56' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले तमिलनाडु के शिवगंगा स्थित करुप्पासामी मंदिर में खास पूजा की गई। ये निर्देशक तमिलरासन पचामुथु के साथ धनुष की पहली फिल्म है। इसमें मशहूर कॉमेडियन वदिवेलु भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को सितारा एंटरटेनमेंट्स, प्राइमार्क प्रोडक्शंस और श्रीकर स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं।
एसजे सूर्या और प्रीति मुकुंदन की एंट्री, 'ओएम' की रिलीज भी टली
धनुष और वदिवेलु के अलावा फिल्म में प्रीति मुकुंदन, विजय बी कुमार और एसजे सूर्या भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर दे रहे हैं, वहीं एसजे सूर्या ने निर्देशक तमिलरासन पचामुथु की कहानी कहने की शैली की तारीफ की है।
धनुष की दूसरी फिल्म 'ओएम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' की रिलीज तारीखा भी आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत की 'जेलर 2' से टक्कर से बचने के लिए इसे टाल दिया गया। धनुष ने ये भी साफ किया है कि फिल्म दिवाली के दौरान रिलीज नहीं होगी, ताकि सूर्या की 'सीन' से भी टकराव न हो।