धनुष की फिल्म 'OM' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिस की वर्दी में छाईं साई पल्लवी
क्या है खबर?
अभिनेता धनुष और ममूटी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'OM' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में धनुष तमिलनाडु पुलिस विभाग की 'ऑर्गनाइज्ड क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट' के एक अंडरकवर ऑफिसर की भूमिका में हैं, वहीं अभिनेत्री साई पल्लवी भी एक सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में दमदार नजर आ रही हैं। साथ ही दिग्गज अभिनेता ममूटी की दमदार उपस्थिति ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।
ट्रेलर
असली घटना पर आधारित है फिल्म
राजकुमार पेरियासामी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जो सत्य घटना पर आधारित है। ट्रेलर में धनुष लाल चंदन की लकड़ी के तस्करों को पकड़ने के लिए लकड़ी काटने वाले का भेष बनाते हैं।
ट्रेलर में श्रीलीला की भी झलक दिखी, जो धनुष की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। बर्मा कार्तिकेयन के किरदार में नजर आने वाले ममूटी ने सबसे ज्यादा प्यार बंटोरा।
एक्शन से भरी ये धमाकेदार फिल्म 20 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
ट्विटर पोस्ट
धनुष ने साझा किया ट्रेलर
OM TRAILER https://t.co/H9yWGzMuN4
— Dhanush (@dhanushkraja) November 13, 2026