सुपरस्टार धनुष और ममूटी एक साथ अपनी नई फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म पुलिसवालों और अपराधियों की दुनिया के गहरे और पेचीदा पहलुओं को दिखाएगी। इसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं।
सुनने में आ रहा है कि फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे (179 मिनट) होगी, पर अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'ओम' का आधिकारिक नाम और कलाकारों का हुआ खुलासा
इस फिल्म का आधिकारिक नाम 'ओम: चैप्टर 1- उधिरम: द ब्लड वुड' है। इसमें साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म में संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। पहले इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से बचने के लिए इसकी रिलीज टाल दी गई।
यह 2 फिल्मों की सीरीज की पहली कड़ी बताई जा रही है। धनुष और ममूटी दोनों के पास इस फिल्म के बाद भी कई और प्रोजेक्ट्स हैं।