धनश्री वर्मा, जो अपने डांस वीडियो, कोरियोग्राफी और सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के लिए मशहूर हैं, अब अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।
उनकी पहली फिल्म का नाम 'हे कन्नम्मा' है। यह एक तेलुगु म्यूजिकल रोमांस फिल्म है, जिसे ससी कुमार मुथुलुरी ने निर्देशित किया है।
इसमें यशवंथ मास्टर मुख्य भूमिका में हैं। धनश्री फिल्म में सारा नाम की डांस टीचर का किरदार निभा रही हैं। इस भूमिका के लिए उन्होंने खास तौर पर तेलुगु भाषा भी सीखी है।
'हे कन्नम्मा' 27 नवंबर को होगी रिलीज
डांस क्लिप्स से फिल्मी डायलॉग्स की तरफ आना वर्मा के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया है कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने उनका बहुत अच्छे से स्वागत किया है।
उनके लिए यह नया सफर एक सपने जैसा है क्योंकि इसमें डांस और अभिनय दोनों का मेल है, जो उन्हें बहुत पसंद हैं।
'हे कनममा' फिल्म में कार्तिका मुरलीधरन और वेंकटेश काकुमानु भी अहम भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 नवंबर को रिलीज होगी।