'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिनों में कमाए इतने करोड़
फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। यह फिल्म सिर्फ 5 दिनों में दुनिया भर से 115 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। भारत में तो इसने पहले ही 99.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
देश भर में 11 हजार से भी ज्यादा शो चल रहे हैं, खासकर दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इसके शो हाउसफुल चल रहे हैं।
इंद्र की 'धमाल 4' ने वीकेंड में कमाए इतने करोड़
अक्सर देखा जाता है कि हफ्ते के बीच में फिल्मों की कमाई थोड़ी घट जाती है, लेकिन 'धमाल 4' के साथ ऐसा नहीं हुआ। दर्शकों के बीच फिल्म की जबरदस्त चर्चा के कारण, इसकी कमाई सोमवार से मंगलवार तक और बढ़ गई।
65 करोड़ रुपये के शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद और 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी भरकम बजट को देखते हुए, 'धमाल 4' इस सीरीज की पिछली फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
निर्देशक इंद्र कुमार ने इस एंटरटेनिंग फिल्म से एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों का दिल जीतना उन्हें अच्छे से आता है।