'धमाल 4' रिव्यू: अजय देवगन की फिल्म देख जनता ने कहा- ये धमाल नहीं, घोटाला है
क्या है खबर?
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कई लोग इसे एक मजेदार और फैमिली-एंटरटेनर फिल्म बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म में पुरानी 'धमाल' जैसा जादू नहीं है और इसकी कहानी में कई कमियां हैं। फिल्म देख क्या कहा जनता है, आइए जानते हैं।
किरदार
अजय देवगन के रोल पर तंज
'धमाल 4' पर निराशा जताते हुए एक यूजर ने लिखा कि फिल्म की कॉमेडी और जोक्स बड़े बकवास हैं। जिसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है, उसे कम स्क्रीन टाइम मिला है और खराब टाइमिंग वाले को ज्यादा दिखाया गया है। शरीर के हाव-भाव से हंसाने की कोशिश भी बुरी तरह फ्लॉप रही। अजय के किरदार पर सवाल उठाते हुए यूजर ने लिखा, 'अजय भाई, अपनी ही फिल्म में फिर से साइड रोल? आप और आपके फैंस इससे बेहतर के हकदार हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए यूजर का पोस्ट
🚨 FINAL REVIEW of #Dhamaal4 🚨
— Akkian(Viratian) by heart (@DevoteeAkki) July 9, 2026
👉Jo main lead hai, wo side actor hai.
👉Jo side actor hai, wo main lead hai.
👉Jiska comic timing achha hai, uska screentime kam hai.
👉Jiska comic timing aajkal bahut bura hai, uska screentime jyada hai.
👉Physical comedy ka try kiya hai, bure…
कॉमेडी
मजेदार कॉमेडी या जबरदस्ती के जोक्स?
फिल्म देखने वाले एक बड़े वर्ग को अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद-जावेद की जोड़ी की कॉमिक टाइमिंग और सस्पेंस से भरा क्लाइमेक्स काफी पसंद आ रहा है और वो इसे मजेदार फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं। दूसरी तरफ कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। ये कुछ ऐसी है, जिसका अंदाजा पहले ही लगाया जा सकता है। उनके अनुसार, फिल्म में कुछ जगहों पर जबरदस्ती की कॉमेडी ठूंसी गई है, जो बोर करती है।
ट्विटर पोस्ट
'धमाल 4' पर दर्शकों की मिली-जुली राय
#Dhamaal4 - MOVIE REVIEW ⭐⭐⭐⭐ /5 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) July 9, 2026
Dhamaal 4 is a complete family entertainer packed with comedy, adventure, drama, and nonstop laughter! 😄
Ajay Devgn delivers a brilliant performance from start to finish, carrying the film with his effortless screen presence and comic… pic.twitter.com/sV7RGWtE0O
कहानी
खिंची कहानी से दर्शक निराश
एक तरफ जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि ये बेकार की कॉमेडी है, जिसे देखकर बच्चों को भी हंसी नहीं आएगी, वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शकों को फिल्म टुकड़ों में पसंद आई। कुछ का कहना है कि इसके कुछ काफी खींचे हुए हैं। इसके साथ ही कुछ दर्शकों ने फिल्म के तकनीकी पक्ष की भी कड़ी आलोचना की है। हालांकि, खासतौर से अजय के प्रशंसकों को उनका पुराना कॉमिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
अभिनय
कमजोर निर्देशन के बीच संजय मिश्रा का अभिनय लगा राहत भरा
एक यूजर ने लिखा, 'धमाल 4 के निर्माता बहुत आलसी हैं। किरदारों की पुरानी कहानी दिखाने के लिए उन्होंने बहुत घटिया AI का इस्तेमाल किया है। इससे अच्छा वीडियो तो इंस्टाग्राम और यूट्यूब वाले बना लेते हैं।' एक दूसरे यूजर ने फिल्म को धोखेबाजी बताते हुए लिखा, 'ये धमाल 4 नहीं, बल्कि स्कैमाल 4 (घोटाला) है।' कुछ की मानें तो फिल्म कमजोर अभिनय और निर्देशन के कारण प्रभावित नहीं कर पाती। हालांकि, संजय मिश्रा का अभिनय काफी राहत देता है।
ट्विटर पोस्ट
तकनीक पर तंज
#Dhamaal4 Makers are too lazy using Cheap quality Ai to Show Back stoty montage 🤡🤮
— KBV (@Kbv_GoodBoy) July 10, 2026
Instagr youtube creators make better than this 👍🏻 pic.twitter.com/6UDhxSLJfh
ट्विटर पोस्ट
संजय मिश्रा ने जीते दिल
#Dhamaal4 Interval
— Filmy Gautam (@filmygautam) July 10, 2026
Snoozefest all the way. Let's admit, not everyone can be #AkshayKumar who can make even most stupid jokes worth laughing on.
There are actually several moments which could have worked but due to average execution and performance issues, it turns out to be…