अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख तक, जानिए 'धमाल 4' के लिए किसने ली कितनी रकम
क्या है खबर?
कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' इस महीने की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन समेत कई बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म के कलाकारों ने इसके लिए कितनी फीस ली है।
#1 & #2
अजय और अरशद वारसी
फिल्म 'धमाल 4' में अजय मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय ने फिल्म 'धमाल' के चौथे भाग के लिए अपनी फीस घटा दी थी। उन्होंने निर्माताओं से 40 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिया है। इस फिल्म में अरशद वारसी भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये फीस मिली है।
#3 & #4
रितेश देशमुख और रवि किशन
फिल्म 'धमाल 4' में रितेश देशमुख ने देशबंधु 'लल्लन' रॉय नाम का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने निर्माताओं से 10 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके पहले वे फिल्म के पिछले 3 हिस्सों में भी दिखाई दे चुके हैं। फिल्म में अभिनेता रवि किशन देसी समुद्री डाकू के किरदार में नजर आ रहे है। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म के लिए रवि को भी 10 करोड़ रुपये फीस मिली है।
#5 & #6
संजय मिश्रा और जावेद जाफरी
संजय मिश्रा कई कॉमेडी फिल्म में नजर आते हैं। वहीं फिल्म 'धमाल' की चौथी किस्त में वो पूरी लाइमलाइट लूटते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता उन्हें 3-4 करोड़ रुपये दे रहे हैं। जावेद जाफरी ने फिल्म 'धमाल' की तीसरी किस्त में अपने कॉमेडी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था। फिल्म 'धमाल 4' के लिए जावेद ने 2 करोड़ रुपये लिए हैं।