'धमाल 4' का धमाकेदार प्रदर्शन 7वें दिन भी रहा जारी, अब 100 करोड़ी बनने को तैयार
क्या है खबर?
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 7 दिन पूरे कर चुकी है। वीकेंड पर धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद, ये कारोबारी दिनों में भी ताबड़तोड़ कारोबार कर रही है और निर्माताओं की झोली को भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। फिल्म भारत में अपनी कमाई से 100 करोड़ के क्लब में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं विश्व स्तर पर इसने 132 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर दिखाई है।
कलेक्शन
'धमाल 4' की दैनिक कमाई पर डालिए एक नजर
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 7वें दिन 6 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है।
इससे पहले, फिल्म ने 6वें दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 9.50 करोड़ और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इस तरह 'धमाल 4' ने अब तक कुल 96 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया और ये 100 करोड़ी बनने से बस एक कदम दूर है।
फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
अन्य फिल्में
'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'अल्फा' दूसरे ही सप्ताह में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
इसने 14वें दिन भी 60 लाख रुपये कमाए और बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 56.40 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर पाई है।
बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही।
दूसरी ओर, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 21वें दिन महज 59 लाख कमाए। इसका कुल 131.85 करोड़ रुपये हुआ है।