LOADING...
'धमाल 4' की रिलीज तारीख में फेरबदल, दर्शकों के लिए जश्न का मौका होगा डबल
'धमाल 4' की रिलीज तारीख में हुआ बदलाव

'धमाल 4' की रिलीज तारीख में फेरबदल, दर्शकों के लिए जश्न का मौका होगा डबल

Jun 08, 2026
08:37 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की 'धमाल' फ्रैंचाइजी अपनी चौथी किस्त के साथ लौट रही है। पहले खबर थी कि निर्माता इसे 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ताजा अपडेट दर्शकों का जश्न डबल कर देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म की रिलीज तारीख में बड़े फेरबदल की खबर आ रही है। बता दें, 'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जो पिछली तीनों किस्तों के निर्देशक भी रह चुके हैं।

बदलाव

अब नई तारीख पर रिलीज होगी 'धमाल 4'

'धमाल 4' अपनी तय तारीख से एक हफ्ते पहले, यानी 10 जुलाई को रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में सूत्र ने कहा, "धमाल 4' मूल रूप से 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब यह एक सप्ताह पहले, 10 जुलाई को रिलीज होगी। व्यापार में यह चर्चा है कि 'अल्फा' 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसलिए, 10 जुलाई का स्लॉट खाली है, और इसीलिए 'धमाल 4' के निर्माताओं ने यह तारीख चुन ली है।"

जश्न

दर्शकों को मिलेगा दाेहरा तोहफा

सूत्र ने आगे बताया कि 'धमाल 4' में हुआ यह बदलाव दर्शकों के लिए तोहफा होगा, क्योंकि उन्हें कॉमेडी फिल्म एक हफ्ते पहले देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को आ रही है। ठीक 2 हफ्ते बाद, 'धमाल 4' की रिलीज दर्शकों के लिए किसी दोहरे जश्न से कम नहीं होगी। फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी भी अपने किरदारों में लौटेंगे।

Advertisement