अजय देवगन ने दिखाई 'धमाल 4' की पहली झलक, फिल्म से मजेदार पोस्टर हुए जारी
क्या है खबर?
अजय देवगन की कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'धमाल' अपनी चौथी कड़ी के साथ इस साल लौट रही है। इससे पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म से मजेदार पोस्टर जारी करते हुए लोगों काे उत्साहित कर दिया है। इन पोस्टर में फिल्म के अन्य सभी कलाकारों की पहली झलक देखने को मिली है, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म अराजकता, रोमांच और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जो पिछली किस्तों का निर्देशन कर चुके हैं।
रिलीज
जुलाई, 2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म
अजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जिसमें वह संजय मिश्रा के साथ मजेदार अंदाज में दिखे। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इन दोनों का एक ही लक्ष्य है, सोना हासिल करना।' अन्य पोस्टर में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपने पुराने किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नए किरदार के तौर पर रवि किशन और संजीदा शेख शामिल हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'धमाल 4' अगले महीने 10 जुलाई को रिलीज हो सकती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Where there is Treasure, there is DHAMAAL! 🔥
— T-Series (@TSeries) June 9, 2026
Chase starts now! ⏳ #Dhamaal4 #D4 pic.twitter.com/X7dJOkHLtN