बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बनी 'धमाल 4', धुंआधार हो रही कमाई
क्या है खबर?
अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'धमाल 4' की दैनिक कमाई में उछाल देखने को मिला है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विश्व स्तर पर पहले ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। घरेलू स्तर पर यह फिल्म 100 करोड़ी बनने से महज कुछ कदम दूर रह गई है। फिल्म का जादू दर्शकों पर इस कदर छाया है कि वह कारोबारी दिनों में भी सिनेमाघरों का बढ़-चढ़कर रुख कर रहे हैं।
कारोबार
'धमाल 4' ने 5वें दिन कर डाली बंपर कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, 'धमाल 4' ने रिलीज के 5वें दिन (मंगलवार को) 9.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है, जबकि चौथे दिन इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस तरह कुल नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसका अगला निशाना 100 करोड़ी बनने पर होगा।
विश्व स्तर पर फिल्म ने 115.44 करोड़ रुपये का ग्राॅस कारोबार कर लिया है।
फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ के आसपास है, जिसका लगभग 40 फीसदी बजट इसने वसूल लिया है।
रिकॉर्ड
'धमाल 4' का निशाना शाहिद कपूर की फिल्म को पीछे छोड़ना
अपनी कमाई से 'धमाल 4' शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' का रिकॉर्ड चकनाचूर करने के लिए तैयार है, जिसका भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 83.35 करोड़ रुपये है।
फिलहाल तो इसने अजय अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 47.03 करोड़ रुपये है।
बता दें, 'धमाल 4' साल 2007 में आई इस फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी है। इसमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा, रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख भी हैं।