Loading...
सुनील शेट्‌टी की 'धड़कन' का 26 साल बाद बनेगा सीक्वल? अभिनेता के लौटने की चर्चा 
'धड़कन 2' बनाने की चल रही तैयारी

सुनील शेट्‌टी की 'धड़कन' का 26 साल बाद बनेगा सीक्वल? अभिनेता के लौटने की चर्चा 

Nov 27, 2026
10:59 am

क्या है खबर?

सुनील शेट्‌टी और शिल्पा शेट्‌टी की फिल्म 'धड़कन' को भूलना दर्शकों के लिए नामुमकिन है। 2000 में आई इस प्रेम-कहानी की यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और इसका डायलॉग 'मैं तुम्हें भूल जाऊं, ये हो नहीं सकता...' लोकप्रिय रहा है। खबर है कि फिल्म का दूसरा भाग, यानी 'धड़कन 2.0' बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी नई, किरदार नए और यहां तक कि चेहरे भी नए हो सकते हैं।

योजना

सीक्वल की जगह, 'धड़कन' का रीबूट लाने की तैयारी

मिड-डे के मुताबिक, नई परियोजना 'धड़कन' का अगला भाग नहीं होगी, बल्कि धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म की तरह ही प्यार और दिल टूटने के विषय पर आधारित होगी।

इस पर अपडेट देते हुए सूत्र ने कहा, "यह अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन 'धड़कन 2' बनाने के लिए बातचीत चल रही है। श्री नारायण सिंह इसे निर्देशित कर सकते हैं।"

वह पहले 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' (2017) और 'बत्ती गुल मीटर चालू' (2018) का निर्देशन कर चुके हैं।

कास्ट

कैमियो कर सकते हैं सुनील

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 'धड़कन 2' में एक निर्देशक के बेटे को मुख्य किरदार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फिल्म की असल कास्ट से सुनील के आने की चर्चा है।

एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, "सुनील का रोल अभी तय नहीं है, लेकिन ज्यादातर चांस है कि वह सीक्वल में होंगे।"

बता दें कि 'धड़कन' में सुनील और शिल्पा के अलावा, अक्षय कुमार और महिमा चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आए थे।

ADVERTISEMENT