किच्चा सुदीप का जन्मदिन पर तोहफा, पीरियड ड्रामा फिल्म के शीर्षक का किया ऐलान
क्या है खबर?
कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता किच्चा सुदीप ने अपने 53वें जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'सुदीप 47' के शीर्षक का ऐलान किया है, जिसे 'देवराया' नाम मिला। पीपल मीडिया फैक्ट्री और सुप्रियानवी पिक्चर स्टूडियो द्वारा निर्मित, इस ऐतिहासिक-ड्रामा का मोशन वीडियो भी सामने आया है, जो युद्ध के दृश्यों से लेकर शक्तिशाली साम्राज्य तक की भव्यता को दिखाता है। यह फिल्म तुलुवा वंश के महानतम सम्राट श्री कृष्ण देवराया पर आधारित है।
मोशन वीडियो
शक्तिशाली सम्राट के अवतार में दिखे सुदीप
मोशन वीडियो जारी करते हुए सुदीप ने लिखा, 'देवराय के उत्थान का अनुभव करें। प्यार से भरे इस दिन, मैं कुछ बहुत खास साझा कर रहा हूं।'
इसमें वह शाही पोशाक, भव्य मुकुट और आभूषणों पहने शक्तिशाली सम्राट के रूप में बेहद प्रभावशाली दिख रहे हैं। वहीं, फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, थीम और अन्य चीजें लोगों को उत्साहित कर रही हैं।
फिल्म को अखिल भारतीय महान कृति के रूप में देखा जा रहा है। यह दिसंबर, 2027 में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए मोशन वीडियो
Experience the rise of Devaraaya https://t.co/8JGsoMIWJm
— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) September 2, 2026
On a day filled with love, I share something very special. ❤️
A character rooted in history.
A king whose legacy echoes through time.
A journey I’m truly honoured to be a part of *Sri Krishna Devaraaya*
The journey… pic.twitter.com/s4y4IVX0ze