
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के लिए उत्साहित विद्या बालन, जानिए क्या है संबंध
क्या है खबर?
पिछले लंबे समय से शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोशन एंड्रयूज ने संभाली है।
फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है।
यह फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
अब विद्या बालन ने फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। आइए बताते हैं अभिनेत्री का फिल्म से संबंध क्या है।
खुशी
मैं फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं- विद्या
विद्या ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की है।
उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'वाह, बहुत उत्साहित हूं। अरे देवा, 31-01-25 का इंतजार नहीं कर सकती।'
बता दें कि इस फिल्म का निर्माण विद्या के पति और जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं।
फिल्म में शाहिद एक पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे, जिसका नाम 'देवा' है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#VidyaBalan #ShahidKapoor pic.twitter.com/ubBpdg6cTM
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) November 29, 2024