अजय देवगन की 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर मंदी के बाद भी अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने 8वें दिन 5.35 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कारोबार 101.35 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
'धमाल 4' दुनियाभर में 140 करोड़ के करीब
फिल्म को विदेशों में भी खूब प्यार मिल रहा है, जहां से इसने 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसकी दुनियाभर में कमाई अब करीब 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
इस बार भी दर्शकों को रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपने पुराने मजेदार किरदारों में गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ रवि किशन और संजय मिश्रा की जुगलबंदी ने कॉमेडी का तड़का दोगुना कर दिया है। फिल्म की कहानी में गुड्डू और उसकी पूरी टीम एक बार फिर छिपे हुए खजाने की तलाश में निकली है, जिसमें 'धमाल' का पुराना अंदाज और जबरदस्त मनोरंजन देखने को मिल रहा है।