बॉबी देओल ने ऐसे जीता लोगों का दिल, 'बंदर' की कमाई ने चौंकाया
अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल के अभिनय को आलोचकों ने खूब सराहा है, लेकिन अच्छी समीक्षाओं के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ कम ही दिखाई दी।
'बंदर' ने अपने पहले हफ्ते में पूरे देश में सिर्फ 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही। हालांकि, हर दिन कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला।
'बंदर' की कमाई रविवार तक पहुंची इतने करोड़
'बंदर' को डेविड धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', बुची बाबू सना की 'पेड्डी' और हॉलीवुड की 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली।
सिनेमाघरों में इतनी सारी फिल्में होने की वजह से 'बंदर' की पहुंच कम रह गई। इसके बावजूद, आलोचक बॉबी के इस किरदार को उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन अभिनय में से एक बता रहे हैं।
रविवार आते-आते फिल्म की कुल कमाई 2.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पूरे देश में इसे 1,076 शो दिए गए थे।