'रामायण' में रणबीर कपूर की मां बनी लारा दत्ता, कैकेयी की भूमिका पर बोलीं- अब उम्र नहीं योग्यता ही सब कुछ है
लेखन अंशिका शुक्ला
नीतेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में 48 साल की लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभा रही हैं। वह फिल्म में रणबीर कपूर की मां की भूमिका में दिख रही हैं।
लारा ने बताया कि रणबीर से उम्र का फासला होने के बावजूद उन्हें यह किरदार निभाने में 'बिल्कुल भी' हिचकिचाहट नहीं हुई।
लारा बोलीं- इंडस्ट्री अब उम्र नहीं, योग्यता को देती है अहमियत
लारा का मानना है कि आज की फिल्म इंडस्ट्री में किरदार को ज्यादा महत्व दिया जाता है, न कि अभिनेता की उम्र या लिंग को।
उन्होंने इस बदलाव को बहुत प्रगतिशील बताया। उनके अनुसार, अब कलाकारों को पुराने तौर-तरीकों के बजाय उनकी काबिलियत के दम पर काम मिलता है।
वह लगातार नई-नई चुनौतियों को अपना रही हैं।