रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, इतनी हुई कमाई
मनोरंजन
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज हुई थी और तभी से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद से रविवार तक 33.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। मराठी संस्करण को दर्शकों ने खास पसंद किया है, वहीं हिंदी संस्करण अभी धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है।
पहले रविवार को 'राजा शिवाजी' के करीब 5,800 शो
फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं, इसके बावजूद 'राजा शिवाजी' ने अपने पहले रविवार को करीब 5,800 शो के साथ सिनेमाघरों में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह फिल्म रितेश के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है। उन्होंने न सिर्फ इसे निर्देशित किया है, बल्कि अभिषेक बच्चन, जेनेलिया और संजय दत्त के साथ इसमें अहम किरदार भी निभाए हैं। फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उनके बेटे राहिल और रियान ने पहली बार अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।