सनी देओल का एक्शन अवतार, 'रामायण' सहित इन फिल्मों से हिलाएंगे पर्दे
खबरों के मुताबिक, सनी देओल और निर्देशक निखिल नागेश भट की अगली फिल्म का नाम 'परशुराम' होने वाला है। अभी यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, लेकिन इसे एक बड़े एक्शन धमाके के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी शूटिंग की तारीखें तय हो चुकी हैं और अक्टूबर 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होगी।
सनी देओल की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्में शामिल
'परशुराम' में सनी देओल का किरदार काफी अलग और एक्शन से भरपूर होगा। फिल्म की टीम इसके लिए जबरदस्त फाइट सीक्वेंस बनाने पर खास ध्यान दे रही है। इसके अलावा, सनी देओल के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। उनकी फिल्म 'गबरू' 8 मई को रिलीज होने वाली है, और इसमें सलमान खान के कैमियो की चर्चा भी है। साथ ही, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी पहली फिल्म 'इक्का' है, जिसमें वे अक्षय खन्ना के साथ नजर आएंगे। आने वाले समय में उनकी फिल्में 'सूर्या', 'लाहौर 1947' (जो 13 अगस्त को रिलीज होगी) और पौराणिक फिल्म 'रामायण' भी शामिल हैं।