क्रिश्चियन मेटल बैंड ने ट्रेडमार्क विवाद को लेकर नेटफ्लिक्स पर किया मुकदमा, जानें पूरा मामला?
क्रिश्चियन मेटल बैंड 'डेमन हंटर' ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बैंड का आरोप है कि 2025 में रिलीज होने वाली एनिमेटेड फिल्म 'के-पॉप डेमन हंटर्स' का नाम उनके बैंड और ब्रांड से काफी मिलता-जुलता है।
बैंड की टीम ने बताया कि इस वजह से लोगों में पहले से ही काफी भ्रम पैदा हो गया है। एक मामले में, न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने 'डेमन हंटर' के कॉन्सर्ट के लिए 47,850 के टिकट खरीद लिए।
उसने सोचा था कि यह उनके छोटे बच्चों के लिए के-पॉप का एक शो होगा। इसके अलावा, ऑनलाइन और मीडिया में भी कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिली हैं।
बैंड ने 'के-पॉप डेमन हंटर्स' के इस्तेमाल का किया विरोध
'डेमन हंटर' की मांग है कि नेटफ्लिक्स 'के-पॉप डेमन हंटर्स' नाम का इस्तेमाल रिकॉर्ड किए गए संगीत, लाइव शो या किसी भी तरह के उत्पादों (मर्चेंडाइज) के लिए बंद करे।
इसके अलावा, वे हर्जाने की मांग भी कर रहे हैं। फिलहाल, बीबीसी ने इस मामले पर नेटफ्लिक्स से बात करने की कोशिश की है।