LOADING...
सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के निर्माताओं को झटका, कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला 
'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के निर्माताओं को झटका, कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला 

Apr 27, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

ZEE5 की वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से विवादों में हैं। पंजाब कांग्रेस की तरफ से इसकी रिलीज पर रोक की मांग उठाई गई थी, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने रिलीज को रोकने का निर्देश दिया। मामला अदालत तक पहुंच चुका है और दिल्ली हाई कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने साफ कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद मामले में कुछ बचा नहीं है।

सुनवाई

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई समाप्त की

27 अप्रैल को सीरीज पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि मामले में कुछ बचा नहीं है, क्योंकि केंद्र की ओर से पहले ही ZEE5 को इसे न रिलीज करने का निर्देश दिया जा चुका है। कोर्ट ने कहा कि जब तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी सलाहों को दरकिनार नहीं किया जाता है, तब तक निर्माता सीरीज को रिलीज नहीं कर सकते। बता दें, यह सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी।

तैयारी

केंद्र की एडवाइजरी को चुनौती देने की तैयारी

सुनवाई के दौरान, ZEE5 के वकील ने कहा कि वह 23 और 24 अप्रैल को जारी केंद्र सरकार की तीनों एडवाइजरी को चुनाैती देने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में उठाया जाएगा, क्योंकि यह पंजाब पुलिस की रिपोर्ट पर आधारित है। उधर निर्माताओं का कहना है कि सीरीज को एक केस स्टडी की तरह बनाया गया है, जिसमें छात्र राजनीति, विचारधारा और मीडिया के नजरिए से एक आपराधिक कहानी दिखाई गई है।

Advertisement