'पंचायत' के प्रशंसकों को झटका, अमेजन प्राइम वीडियो ने पांचवें सीजन पर दिया बड़ा अपडेट
'पंचायत' के प्रशंसकों को इसके पांचवें सीजन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने साफ कर दिया है कि इस साल सीरीज का नया सीजन रिलीज नहीं होगा। इसकी जानकारी एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई, जिसके बाद सीजन की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। ऐसे में दर्शकों को फुलेरा की दुनिया में लौटने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
'पंचायत 5' में आगे बढ़ेगी अधूरी कहानी
पांचवें सीजन में पिछले सीजन की अधूरी कहानियों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें अभिषेक (जितेंद्र कुमार) गांव की नई मुश्किलों का सामना करने के साथ-साथ अपने MBA के सपने को पूरा करने की कोशिश करता नजर आएगा। शो में नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे पुराने कलाकार भी वापसी करेंगे। दर्शकों को एक बार फिर छोटे शहर की जिंदगी, हल्के-फुल्के हास्य और भावुक पलों का वही खास मेल देखने को मिलेगा, जो इस सीरीज की पहचान है।