मानहानि केस में कंगना रनौत को बड़ा झटका? बठिंडा कोर्ट में गवाह ने दिया बयान
मनोरंजन
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत बठिंडा में मानहानि का मामला झेल रही हैं। हाल ही में, 2 जुलाई को किसान नेता सुरजीत सिंह फुल्ल ने इस मामले में अपनी गवाही दर्ज कराई।
वहीं, कंगना वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में पेश हुईं। यह मामला बहादुरगढ़ जंडियां गांव की एक बुजुर्ग महिला महाबीर कौर ने दर्ज करवाया है।
क्या है पूरा मामला?
महाबीर ने 2021 में आरोप लगाया था कि कंगना ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर एक पोस्ट करके उनकी मानहानि की थी। इस पोस्ट में महाबीर को गलती से बिलकिस बानो बताया गया था, जो एक जानी-मानी प्रदर्शनकारी हैं।
पोस्ट में यह भी कहा गया था कि उनके जैसी महिलाओं को प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए पैसे दिए जाते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होनी है।