NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
    अगली खबर
    दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    लेखन भावना साहनी
    Oct 20, 2020
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल को रविवार को मनाली में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें कार्डियक एंबुलेस से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रात को करीब 2 बजे उनका ऑपरेशन करके स्टेंट डाला गया।

    ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टर्स का कहना है कि अब दिप्ती का हालत में पहले से काफी सुधार है। कहा जा रहा है कि उनकी हालत देखते हुए डॉक्टर्स जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर सकते हैं।

    ऑपरेशन

    स्टेंट डालने के बाद दीप्ति की हालत में हुआ सुधार

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल के कार्डियक डिपार्टमेंट के हेड कार्डियक सर्जन डॉक्टर आरके जैसवाल ने बताया कि रविवार की दोपहर को मनाली में दीप्ति को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनके लिए मोहाली से एक कार्डियक एंबुलेंस और डॉक्टर को भेजा गया।

    वह रात को करीब 1 बजे मोहाली के अस्पताल पहुंची। इसके बाद रात को 2 बजे उनका ऑपरेशन हुआ और स्टेंट डाला गया। तब जाकर दीप्ति को राहत मिल पाई।

    घर

    काफी समय से मनाली में रह रही हैं दीप्ति

    गौरतलब है कि दीप्ति का घर मुंबई के अलावा मनाली में भी है। काफी समय से वह अपने मनाली वाले घर में ही रह रही हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

    दीप्ति ने हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई हैं। उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट चार दिन पहले ही की है। जिसमें नीला आसमान और पहाड़ दिखाई दे रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए दीप्ति की इंस्टाग्राम पोस्ट

    Badaal baadal chalen. . .

    A post shared by deepti.naval on Oct 15, 2020 at 7:41pm PDT

    करियर

    शानदार रहा दीप्ति का करियर

    दीप्ति के फिल्म करियर की बात करें तो उन्होंने 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'जुनून' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'हम पांच', 'चश्‍मे बद्दूर', 'अंगूर', 'होली', 'घर हो तो ऐसा', 'बैंग बैंग' और 'तेवर' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बनीं।

    दीप्ति कभी छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का जौहर दिखाने में पीछे नहीं हटीं। उन्हें अपना जहान, मुक्ति बंधन और मेरी आवाज ही पहचान है जैसे टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है।

    जानकारी

    पिछली बार वेब सीरीज में नजर आई थीं दीप्ति

    दीप्ति को पिछली बार 2016 में रिलीज हुई गर्थ डेविस के निर्देशन में बनी फिल्म 'लॉयन' में देखा गया था। इसके अलावा वह पिछले साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मेड इन हेवन में कैमियो रोल में दिखी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    मनाली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    जानिए टीवी के इन मशहूर सितारों की कितनी थी पहली कमाई, अब कमाते हैं करोड़ों टीवी शो
    रोहित शेट्टी बनाएंगे 1982 में आई 'अंगूर' का रीमेक, रणवीर सिंह आएंगे नजर मनोरंजन
    शाहिद कपूर करेंगे डिजिटल डेब्यू, बनेंगे अमेजन प्राइम की वेब सीरीज का हिस्सा! नेटफ्लिक्स
    ...तो इस कारण मुकेश खन्ना ने आज तक नहीं की शादी, खुद बताई वजह मनोरंजन

    मनोरंजन

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ लगी एक्शन-थ्रिलर फिल्म, निभाएंगे रॉ एजेंट का किरदार! बॉलीवुड समाचार
    'अंधाधुन' के तमिल रीमेक का हिस्सा बन सकती हैं ऐश्वर्या राय बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता फराज खान ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग, पूजा भट्ट ने मांगी आर्थिक मदद बॉलीवुड समाचार

    मनाली

    आलिया भट्ट ने बताया, 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ में क्यों हो रही देरी बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत का करोड़ों का आलीशान ऑफिस, देखिए तस्वीरें और वीडियो बॉलीवुड समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन, जानिये बड़ी बातें हिमाचल प्रदेश
    ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे लोग, अटल सुरंग में तीन दिनों में तीन हादसे हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025