NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर
    अगली खबर
    दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर
    इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर बनकर की थी अपनी शुरुआत

    दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 09, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में यूं ही किसी को मुकाम नहीं मिल जाता। कई सितारों को अपनी पहचान बनाने में काफी पापड़ बेलने पड़े हैं। कई सेलेब्स ने तो अपने संघर्ष के दिनों को भी लोगों के बीच साझा किया है।

    इन हस्तियों के जीवन से हम सभी प्रेरणा ले सकते हैं।

    क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई सतारे एक्टिंग में कदम रखने से पहले बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुके हैं?

    आइए इन कलाकारों पर नजर डालते हैं।

    #1

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई फिल्में हैं।

    इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने से पहले एक सफल मॉडल के रूप में उन्होंने अपनी छवि बनाई थी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया।

    2006 में हिमेश रेशमिया ने अपना पहला एल्बम 'आप का सुरूर' रिलीज किया था। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में दीपिका को लीड डांसर के तौर पर कास्ट किया था।

    #2

    पंकज त्रिपाठी

    अपने अंदाज के कारण अभिनेता पंकज त्रिपाठी चर्चा में बने रहते हैं। खासकर OTT प्लेटफॉर्म पर इस अभिनेता को अच्छी सफलता मिली।

    कई वेब सीरीज में उन्होंने अपने अभिनय का शानदार नमूना पेश किया है।

    कम लोगों को पता होगा कि पंकज ने भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म 'ओमकारा' के म्यूजिक वीडियो 'नमक' में पंकज को थिरकते हुए देखा गया था।

    इसमें बिपाशा बसु ने भी अपना जलवा बिखेरा था।

    #3

    सुशांत सिंह राजपूत

    इस कड़ी में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर बनकर की थी।

    सुशांत ने मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर से डांस की ट्रेनिंग ली थी।

    उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'धूम 2' के गाने में एक बैकग्राउंड डांसर का किरदार अदा किया था।

    मेलबर्न में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2006 में उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ अपनी प्रस्तुति भी दी थी।

    #4

    शाहिद कपूर

    सुशांत की तरह ही दिग्गज अभिनेता शाहिद कपूर भी कोरियोग्राफर श्यामक के शिष्य थे। उन्होंने डांस की बारीकियां इन्हीं से सीखी थी।

    बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने से पहले शाहिद ने भी बैकग्राउंड डांसर की भूमिका निभाई थी। वह 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'ले गई' में बैकग्राउंड डांसर बने थे।

    1999 में आई फिल्म 'ताल' के गाने 'कहीं आग लगे' में भी वह इसी किरदार में नजर आए थे।

    #5

    दीया मिर्जा

    अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेने वाली दीया मिर्जा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने एक तमिल फिल्म में बैकग्राउंड डांसर का काम किया था।

    1999 में रिलीज हुई फिल्म 'En Swasa Kaatre' के गाने में वह दिखी थीं।

    इसके बाद दीया ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में अपना पदार्पण किया था। आर माधवन अभिनीत यह रोमांटिक फिल्म 2001 में दर्शकों के बीच आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, निर्देशक आसमान भारद्वाज को लेकर कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    क्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    अभिनेत्री नीतू चंद्रा का छलका दर्द, बोलीं- पैसों के बदले पत्नी बनने का मिला था प्रस्ताव बॉलीवुड समाचार
    सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं बिजनेसमैन ललित मोदी, कहा- एक दिन होगी शादी ललित मोदी

    दीपिका पादुकोण

    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ने सिद्धांत के साथ जमकर लगाया रोमांस का तड़का, फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर के साथ बनने वाली थी दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    'लूप लपेटा' से लेकर 'गहराइयां' तक, फरवरी में OTT पर देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर बोलीं- क्या मैं मशीन हूं सेलिब्रिटी गॉसिप
    सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा बायोपिक
    अभिनेत्री कियारा आडवाणी को इन पांच फिल्मों ने बनाया स्टार सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या आप जानते हैं? 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना को देना पड़ा था ऑडिशन आमिर खान

    सुशांत सिंह राजपूत

    NCB के सामने रिया का दावा- सुशांत के साथ बहन और जीजा भी लेते थे ड्रग्स रिया चक्रवर्ती
    सुशांत के जीवन पर बनी फिल्म 'न्याय' पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज मनोरंजन
    रिया चक्रवर्ती अपनी आगामी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म 'न्याय' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025