NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण निभाएंगी लीड रोल?
    अगली खबर
    क्या कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण निभाएंगी लीड रोल?

    क्या कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण निभाएंगी लीड रोल?

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Oct 31, 2019
    09:26 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आखिरी बार 'पद्मावत' में दिखाई दी थीं। इसके बाद दीपिका ने अपनी शादी की वजह से फिल्मों से ब्रेक लिया था।

    हालांकि, दीपिका ने 'छपाक' से वापसी कर ली है। 'छपाक' अगले साल रिलीज़ होगी।

    इसके अलावा दीपिका कई और प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं।

    दीपिका रणवीर सिंह से लेकर रणबीर कपूर के साथ दिखाई देने वाली हैं।

    अब दीपिका के वर्क फ्रंट को लेकर एक और जानकारी सामने आई है।

    रिपोर्ट्स

    मधु के साथ काम करेंगी दीपिका

    हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका अपने अच्छे दोस्त मधु मंटेना की फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

    मालूम हो कि अगस्त में कश्मीर पर शासन करने वाली आखिरी हिंदू रानी, कोटा रानी की जिंदगी पर मधु और रिलायंस इंटरटेनमेंट ने फिल्म की घोषणा की थी।

    कोटा रानी की बायोपिक को मधु और रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करने वाला है।

    कहा जा रहा है कि इसमें दीपिका लीड रोल निभाते दिखाई दे सकती हैं।

    खुलासा

    कोटा रानी की बायोपिक के लिए उत्सुक दीपिका- सोर्स

    पिंकविला के सोर्स के मुताबिक, मधु और दीपिका पिछले कई सालों से अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में जब मधु ने दीपिका को इसके कॉन्सेप्ट के बारे में बताया तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपनी दिलचस्पी दिखाई। यहां तक की दीपिका ने मधु से स्क्रिप्ट तैयार करने को कहा है। दीपिका इसमें काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं और अगर ऐसा होता है तो वह इसमें दिखेंगी।

    हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होती है।

    परिचय

    कौन थी कोटा रानी?

    कोटा रानी ने 13वीं सदी में घाटी पर राज किया था। उन्हीं को हराकर शाह मीर ने कश्मीर पर कब्जा किया था। मीर एक राज्य का पहला विदेशी शासक बना था जो भारतीय दर्शन और शैव धर्म का केंद्र था।

    कहा जाता है कि कोटा रानी बेहद खूबसूरत थीं। उन्हें एक बहुत अच्छी शासक और सैन्य रणनीतिकार माना जाता था। उन्होंने कई मध्य एशियाई हमलावरों के खिलाफ कश्मीर की लड़ाई भी लड़ी।

    स्टोरीप्लॉट

    फिल्म में दिखाया जाएगा कोटा रानी ने घाटी बचाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए थे

    जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी सुंदरता का इस्तेमाल उन पुरुषों पर सत्ता हासिल करने के लिए किया, जिन्होंने कश्मीर के लिए खतरा पैदा किया, लेकिन अंततः वह चारों ओर से दुश्मनों से घिरी हुई थी।

    कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि रानी ने घाटी को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए थे। कश्मीर की कोटा रानी पर बन रही यह फिल्म काफी भव्य सेट पर शूट की जाने वाली है।

    विचार

    कोटा रानी भारत की बहुत अच्छी महिला शासकों मे से एक- मधु

    फिल्म को अनाउंस करते समय मधु ने कहा था, "यह आश्चर्य वाली बात है कि हम भारतीयों को कोटा रानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कोटा रानी की तुलना क्लियोपैट्रा से करना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा। आज हम बहुत सारी चीजें देख रहे हैं जिनका सीधा संबंध उनसे हैं।"

    उन्होंने आगे कहा था, "उनका जीवन बेहद नाटकीय था। वह भारत की बहुत अच्छी महिला शासकों में से एक थीं। उनके बारे में जानकारी ना होना शर्म की बात।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    'जजमेंटल है क्या' ही नहीं, रिलीज़ से पहले इन बॉलीवुड फिल्मों के भी बदले गए नाम बॉलीवुड समाचार
    करण की पार्टी के वीडियो पर बवाल, विधायक ने कहा- डोप टेस्ट कराकर रिपोर्ट दें स्टार्स करण जौहर
    'रामायण' में राम के किरदार में होंगे ऋतिक रोशन, सीता के रोल में होगी यह अभिनेत्री! बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण की बेस्ट फ्रेंड का खुलासा, होटल से 'चुरा' लेती हैं शैम्पू की बोतलें बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'बाला' में गाना चोरी के आरोपों पर बादशाह ने दी सफाई, कहा ये मनोरंजन
    क्या भारत विरोधी कंटेंट रोकने के लिए RSS ने की नेटफ्लिक्स के साथ मीटिंग? नेटफ्लिक्स
    लव रंजन की फिल्म में साथ दिखेंगे दीपिका-रणबीर, जल्द शुरू होगी शूटिंग दीपिका पादुकोण
    'बोलो तारा रारा' गाकर पुलिसकर्मी ने सिखाए ट्रैफिक रूल्स, दलेर मेंहदी ने शेयर किया वीडियो मनोरंजन

    मनोरंजन

    छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार 'मुन्ना भाई' की चिंकी, इस किरदार में दिखेंगी बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार ने बताया, अकाउंट में होते थे केवल 18 रुपये, खाने के लिए नहीं थे पैसे बॉलीवुड समाचार
    ये हैं DC कॉमिक्स के पाँच सबसे शक्तिशाली जादूगर, जानें मनोरंजन
    बप्पी लहरी ने हॉलीवुड गायिका लेडी गागा के साथ रिकॉर्ड किया गाना, इसी साल होगा रिलीज़ हॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट ने लॉन्च किया खुद का यूट्यूब चैनल, फैन्स को देंगी फिटनेस और फैशन टिप्स करण जौहर
    बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे ऋषि कपूर, 'झूठा कहीं का' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    'ऐ दिल है मुश्किल' की तरह दिल्ली में भी है एक साइलेंट हेडफोन बार, जानिए दिल्ली
    ...तो क्या फिर साथ काम करने जा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर! दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025