Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ दोबारा बन सकती है रजनीकांत की जोड़ी
मनोरंजन

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ दोबारा बन सकती है रजनीकांत की जोड़ी

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ दोबारा बन सकती है रजनीकांत की जोड़ी
लेखन नेहा शर्मा
Jul 23, 2021, 08:26 am 3 मिनट में पढ़ें
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ दोबारा बन सकती है रजनीकांत की जोड़ी
बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ दोबारा बन सकती है रजनीकांत की जोड़ी

साउथ इंडस्ट्री के भगवान का दर्जा पा चुके रजनीकांत जल्द ही एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। दोनों इससे पहले फिल्म 'कोचादाइयां' में साथ काम कर चुके हैं और अब एक बार फिर पर्दे पर साथ दिख सकते हैं। अब जो प्रशंसक दोनों को फिर साथ देखने को इंतजार कर रहे हैं, यह उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
फिल्म के लिए दीपिका से चल रही बातचीत

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत ने AGS एंटरटेनमेंट के साथ एक फिल्म साइन कर ली है। देसिंगु पेरियासामी इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की लीड हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि रजनीकांत और दीपिका दोबारा स्क्रीन शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

जानकारी
पहली बार फिल्म 'कोचादइयां' में बनी थी रजनीकांत और दीपिका की जोड़ी

दीपिका और रजनीकांत पहली बार फिल्म 'कोचादइयां' के लिए साथ आए थे। इस फिल्म को बनाने में काफी खर्च हुआ था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई, वहीं दीपिका और रजनीकांत की जोड़ी भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। यह एक एनिमेटेड एक्शन फिल्म थी। इसमें दीपिका और रजनीकांत का मोशन अवतार देखने को मिला था। यह फिल्म मोशन कैप्चर तकनीक पर बनी पहली भारतीय फिल्म थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी।

चर्चा
इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं रजनीकांत

रजनीकांत पिछले कुछ समय से फिल्म 'अन्नात्थे' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह इस दिवाली पर दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रजनीकातं के साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में कीर्ति सुरेश, खुशबू, जैकी श्रॉफ, मीना और प्रकाश राज भी अहम किरदार में होंगे। पिछली बार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

फिल्में
ये हैं दीपिका की आने वाली फिल्में

दीपिका जल्द ही 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। वह रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' का हिस्सा हैं। इसमें दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देवी की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 'सर्कस' में वह मेहमान भूमिका निभाएंगी, वहीं, 'पठान' में उन्हें शाहरुख खान के साथ देखा जाएगा। दीपिका निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम कर रही हैं। इसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। दीपिका फिल्म 'महाभारत' का भी हिस्सा हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
दीपिका पादुकोण
रजनीकांत
दक्षिण भारतीय सिनेमा
ताज़ा खबरें
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स खेलकूद
पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं
पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं लाइफस्टाइल
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर लाइफस्टाइल
दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
सफर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देखें, कहीं दूर निकलने के लिए ललचा जाएंगे
सफर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देखें, कहीं दूर निकलने के लिए ललचा जाएंगे मनोरंजन
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां मनोरंजन
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस मनोरंजन
और खबरें
रजनीकांत
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर मनोरंजन
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने की बॉलीवुड में एंट्री, फिल्म 'ओ साथी चल' का ऐलान
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने की बॉलीवुड में एंट्री, फिल्म 'ओ साथी चल' का ऐलान मनोरंजन
'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी
'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी मनोरंजन
'पुष्पा' के हिंदी वर्जन ने भारत में की 100 करोड़ रुपये की कमाई
'पुष्पा' के हिंदी वर्जन ने भारत में की 100 करोड़ रुपये की कमाई मनोरंजन
और खबरें
दक्षिण भारतीय सिनेमा
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर मनोरंजन
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने फीस में किया इजाफा, 25 फीसदी बढ़ा फिल्म का बजट
'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने फीस में किया इजाफा, 25 फीसदी बढ़ा फिल्म का बजट मनोरंजन
कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज मनोरंजन
भ्रामक विज्ञापन देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज
भ्रामक विज्ञापन देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022