Page Loader
काजोल ही नहीं, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी बिना ऑडिशन दिए मिलीं फिल्में
जानिए किन-किन अभिनेत्रियों को बिना ऑडिशन मिली फिल्में (तस्वीर: एक्स/@itsKajolD)

काजोल ही नहीं, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी बिना ऑडिशन दिए मिलीं फिल्में

लेखन पलक
Jun 09, 2024
06:47 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में नाम कमाना कोई आसान बात नहीं है। हर साल न जाने कितने लोग कलाकार बनने का सपना लिए मुंबई पहुंचते हैं, लेकिन बहुत कम ही सफल हो पाते हैं। नाम बनाने और फिल्में पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। कई बार ऑडिशन देना पड़ता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें बिना ऑडिशन दिए ही फिल्में मिल गईं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाने वाले हैं।

#1 और #2

काजोल और करीना कपूर खान

काजोल की हिट फिल्मों 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का नाम शामिल है। यह फिल्म अभिनेत्री को बिना किसी ऑडिशन के मिली थी। दरअसल, यश चोपड़ा ने काजोल के साथ 'दिललगी' में काम किया था, जिसके बाद उन्होंने ऐसे ही उन्हें फिल्म में ले लिया था। करीना कपूर खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने पूरे करियर में पहली बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए ऑडिशन दिया था। इससे पहले उन्हें सारी फिल्में बिना ऑडिशन के मिलीं।

#3 और #4

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण को इसके लिए कोई ऑडिशन नहीं देना पड़ा था। फराह खान ने उन्हें यह किरदार उनके मॉडलिंग के क्षेत्र में किए गए काम को देखते हुए दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने खुद खुलासा किया था कि हॉलीवुड शो 'क्वांटिको' के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। इससे पहले उन्हें सभी किरदार उनके मॉडलिंग और मिस वर्ल्ड जीतने के कारण मिलते थे।

#5 और #6

कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन

कैटरीना कैफ को भी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए ऑडिशन देने की जरूरत नहीं पड़ी थी। दरअसल, उनकी पहली फिल्म 'बूम' के निर्देशक कायजाद गुस्ताद की नजर कैटरीना पर एक फैशन शो के दौरान पड़ी थी। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म का प्रस्ताव दिया था। ऐश्वर्या राय बच्चन को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों तक के प्रस्ताव मिलने लगे थे, जिसके लिए उन्होंने कभी ऑडिशन नहीं दिया।

#7 और #8

सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था, क्योंकि उन्हें सलमान ने ही इस फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया था। आलिया भट्ट का नाम भी इस सूची में शुमार है। अभिनेत्री ने साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था और करण जौहर ने उनका कोई ऑडिशन नहीं लिया था।