Page Loader
लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारों को याद आया पुराना वक्त, शेयर की बचपन की खूबसूरत तस्वीरें

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारों को याद आया पुराना वक्त, शेयर की बचपन की खूबसूरत तस्वीरें

Apr 12, 2020
11:42 pm

क्या है खबर?

लॉकडाउन के कारण लोग अपना मनोरंजन करने के लिए वह सब काम कर रहे हैं जिसे वे हमेशा से घर में रहकर करना चाहते थे। वहीं फिल्मी सितारों के लिए यह ऐसे पल हैं जब वह अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर रहे हैं। हाल ही में कई सितारों ने अपने बचपन की यादों का पिटारा खोला है जिसे अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। आइए देखते हैं इनकी यादगार तस्वीरें।

#1

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं। इसमें वह अपनी कजिन भाई और बहन अनीशा के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर लगता है कि इस समय दीपिका करीब 6-7 साल की रही होंगी। इसमें उन्होंने सफेद रंग की फ्रॉक पहनी हुई है और कटोरा कट बाल रख रखे हुए हैं। इस तस्वीर में दीपिका बेहद क्यूट दिख रही हैं।

#2

श्रद्धा कपूर

हाल ही में श्रद्धा ने भी अपने बचपन के दिनों में झांकते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने सफेद रंग की पहनी है सिर पर बर्ड डे वाली गोल्डन रंग की कैप लगा रखी है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'घर पर ही, थर्सडे थ्रोबैक।' श्रद्धा इस तस्वीर में स्माइल करती हुई बहुत क्यूट लग रही हैं। फैंस को भी उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

#3

तारा सुतारिया

लॉकडाउन के कारण घर में बैठी तारा को भी अपना बचपना फिर से याद आ रहा है। उन्होंने भी हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें नन्हीं सी तारा हाथ में फोन पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तारा की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने तो यह कह डाला है कि इसमें वह तैमूर अली खान जैसी दिख रही हैं।

#4

करीना कपूर

करीना कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। इसके बाद वह लगातार फैंस के साथ अपनी, तैमूर और सैफ की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनके अलाना करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी दिख रहे हैं। वैसे, इसके अलावा करीना ने पहले भी बचपन वाली तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें नन्हीं करीना लाल रंग ड्रेस में दिखीं।

#5

अर्जुन कपूर

हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी बहन अंशूला के साथ बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा जिससे सभी के दिमाग में सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने लिखा, "हम 1990 से आइसोलेशन में हैं। हां, मेरी अलमारी पर वो कार की पेंटिंग बनी है बस ये मत पूछना क्यों?" इस तस्वीर में अर्जुन, अंशूला को गोद में लेकर बैठे हैं। दोनों ही भाई बहन इसमें बेहद क्यूट दिख रहे हैं।