'किंग' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण, फिल्म के सेट से गाना भी हुआ लीक
मनोरंजन
दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी कर शाहरुख खान के साथ मुंबई वापस लौट आई हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके चेहरे पर मां बनने की चमक साफ नजर आ रही थी। दीपिका का ये सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सेट से रोमांटिक वीडियो लीक, दीपिका का शाहरुख ने ऐसे रखा ख्याल
फिल्म 'किंग' के सेट से लीक हुए वीडियो में दीपिका और शाहरुख खान को एक रोमांटिक गाना शूट करते देखा गया है। शूटिंग के दौरान, शाहरुख ने टेक के बीच दीपिका के आराम का पूरा ध्यान रखा। फैंस को यह प्यारा पल खूब पसंद आया। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जयदीप अहलावत और सुहाना खान भी नजर आएंगे। 'किंग' क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।