NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी दीपिका पादुकोण की यह सुपरहिट फिल्म
    परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी दीपिका पादुकोण की यह सुपरहिट फिल्म
    मनोरंजन

    परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी दीपिका पादुकोण की यह सुपरहिट फिल्म

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    June 18, 2019 | 11:46 am 1 मिनट में पढ़ें
    परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी दीपिका पादुकोण की यह सुपरहिट फिल्म

    बहुत बार ऐसा देखा गया है कि फिल्मों के लिए स्टार्स जो फर्स्ट च्वॉइस होते हैं वह किन्हीं कारणों से उसका हिस्सा नहीं बन पाते। इसका ताजा उदाहरण है कैटरीना कैफ द्वारा प्रियंका चोपड़ा को 'भारत' में रिप्लेस किया जाना। वहीं, कई सालों बाद स्टार्स द्वारा खुलासे किए जाते हैं कि उन्हें एक हिट फिल्म की पेशकश की गई थी। हाल ही में एक ऐसा ही बड़ा खुलासा परिणीति चोपड़ा ने किया।

    सानिया के साथ नेहा के शो में पहुंची परिणीति

    हाल ही में नेहा धूपिया के टेलीविजन शो BFFS WITH VOGUE में परिणीति पहुंची थीं। इस दौरान परिणीति ने कई सारी बातें की। परिणीति ने इसमें अपनी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा के साथ शिरकत की। परिणीति और सानिया इस एपिसोड में खूब मस्ती करते दिखाई देने वाली हैं। मालूम हो कि परिणीति और सानिया बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वहीं, इस दौरान परिणीति ने एक बड़ा खुलासा किया जो आपको भी चौंका देगा।

    मैं 'पीकू' का हिस्सा हो सकती थी- परिणीति

    इस टॉक शो के एक सेग्मेंट में परिणीति ने बताया कि वह साल 2015 में आई फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण की जगह हो सकती थीं। इसके बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, "मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई, वहां एक असमंजस की स्थिति थी। मैं उसी समय एक दूसरी फिल्म करने वाली थी और फिर वह फिल्म भी नहीं बनी। ऐसे में वह मेरा नुकसान था।"

    नेहा के शो में सानिया और परिणीति

    .@MirzaSania just spilled a secret that her #BFF @ParineetiChopra never wanted the world to know!

    More of these are coming up on the next episode of #BFFsWithVogue, this Saturday at 9 PM!
    Presented by @JeepIndia | Powered by https://t.co/WA6Dp5muxh | Also available on @justvoot. pic.twitter.com/JCyqsEesdm

    — Colors Infinity (@colors_infinity) June 17, 2019

    परिणीति ने सायना की बायोपिक में श्रद्दा को किया रिप्लेस

    अभी बन रहीं फिल्मों की बात करें तो परिणीति ने सायना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्दा कपूर को रिप्लेस किया है। इसके अलावा श्रद्दा ने कैटरीना को फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में रिप्लेस किया है।

    करीना से लेकर सलमान, ठुकरा चुके हैं ये हिट फिल्में

    यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार ने बाद में हिट हुई फिल्म को पहले रिजेक्ट किया। करीना कपूर से लेकर सलमान खान तक कई हिट फिल्मों के लिए पहली च्वॉइस थे। बता दें कि 'कहो ना प्यार है' के लिए करीना पहली च्वॉइस थीं। इसके अलावा मधुर भंडारकर की 'फैशन' को भी करीना ने ठुकरा दिया था। सलमान की बात करें तो उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' को ठुकरा दिया था। सलमान को 'गजनी' भी ऑफर हुई थी।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति

    वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति की अगली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' होगी। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ और परिणीति पहले 'हसी तो फंसी' में साथ दिख चुके हैं। 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त, 2019 को रिलीज़ होगी। इसे प्रशांत सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा परिणीति अर्जुन कपूर के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगी। फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा

    दीपिका पादुकोण

    Father's Day: आज देखें ये बॉलीवुड फिल्में, पिता के खास रिश्ते को करती हैं बयां बॉलीवुड समाचार
    '83' में रणवीर की पत्नी का रोल करने के लिए दीपिका ने लिए 14 करोड़! बॉलीवुड समाचार
    दीपिका का खुलासा, शादी के बाद पहली बार रणवीर के साथ इस फिल्म मेंं आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! बीमारी का इलाज करवाकर जल्द वापस लौटेंगे ऋषि कपूर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बेटे संग बोल्ड ड्रेस पहन आउटिंग पर गईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने कपड़ों को बताया 'अशोभनीय' मनोरंजन
    'द लायन किंग' हिंदी में मुफासा और सिंबा की आवाज बनेंगे शाहरुख और आर्यन खान शाहरुख खान
    काला हिरण शिकार मामला: सलमान को बड़ी राहत, इस मामले में जोधपुर अदालत ने किया बरी मनोरंजन
    आनंद कुमार का खुलासा, 13 बार बदलवाई थी 'सुपर 30' की स्क्रिप्ट मनोरंजन

    मनोरंजन

    टेेलीविजन अभिनेता करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा टीवी जगत की खबरें
    अगले साल इस खास मौके पर रिलीज़ होगी विक्की कौशल की 'सरदार उधम सिंह' बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 13' में फिर एंट्री ले सकते हैं दीपक ठाकुर सहित ये तीन एक्स कंटेस्टेंट! बॉलीवुड समाचार
    क्या है अनन्या पांडे की चमकदार त्वचा का राज? ख़ुद किया ख़ुलासा बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा

    इस हॉलीवुड फिल्म का बनने जा रहा है हिंदी रीमेक, लीड रोल में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड समाचार
    प्रियंका-निक की तलाक की खबरों पर बहन परिणीति ने दिया जवाब, बताई सच्चाई हॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर ने छोड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक, अब यह अभिनेत्री फिल्म में निभाएंगी रोल बॉलीवुड समाचार
    अगले महीने रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से कर लें टिकट बुक अक्षय कुमार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023