कान्स में दीपिका से लेकर प्रियंका तक इन अभिनेत्रियों ने बिखेेरे जलवे, ऐसा रहा लुक
क्या है खबर?
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। वह पिछले कई सालों से कान्स में अपने जलवे बिखेेरते नजर आ रही हैं।
दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत भी कान्स में पहुंची। तीनों ने ही अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया।
तीनों की ड्रेस लुक, हेयर स्टाइल, को देखकर पता चल रहा है कि इसके लिए उन्होंने काफी तैयारियां की थीं।
व्हाइट गाउन
दीपिका का आई मेकअप काफी कमाल
दीपिका ने इस दौरान ऑफ व्हाइट रंग का गाउन पहना था। इस गाउन में लगी बड़ी सी बो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने कस्टमाइज किया था। ड्रेस के साथ दीपिका ने हाई पोनी टेल की। साथ ही रिवर्स कैट आई मेकअप ने दीपिका के लुक को पूरा कर दिया।
यकीनन दीपिका का आई मेकअप गजब का लग रहा था और इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया
दीपिका का लुक लोगों को आया पसंद
दीपिका की इस इवेंट से काफी सारी फोटो वायरल हो रही हैं।
हर फोटो में दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। किसी तस्वीर में वह हंसती दिख रही हैं तो किसी में पोज देने के दौरान वह फोटोग्राफर्स को किस देती दिखाई दे रही हैं।
दीपिका ने कान्स के रेड कार्पेट के दौरान की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
इस तस्वीर में रणवीर सिंह ने कमेंट भी किया है।
इंस्टाग्राम पोस्ट
दीपिका का इंस्टाग्राम पोस्ट
डेब्यू
इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आईं कंगना
वहीं, कंगना रनौत भी कान्स में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंची थीं। कंगना का कान्स में ये डेब्यू है। कंगना इंडियन और वेस्टर्न के कॉम्बिनेशन में नज़र आईं। उन्होंने फॉल्गुनी एंड सेन पिकॉक की गोल्डन साड़ी और पर्पल गल्व्स पहने थे। कंगना इस लुक में काफी आकर्षक नजर आ रहीं थीं।
उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी तस्वीर शेयर की गई और लिखा गया- 'क्वीन आ गई है।'
कंगना इस ड्रेस में काफी सुुंदर दिख रहीं थीं।
इंस्टाग्राम पोस्ट
कान्स के दौरान कंगना रनौत
मेकअप
पीसी का लुक रहा शानदार
प्रियंका ने भी इस फेस्टिवल की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
इवेंट में प्रियंका रोबर्टो कवाल्ली (Roberto Cavalli) के खूबसूरत गाउन में पहुंचीं थीं। पीसी इवेंट में स्ट्रेपलेस स्काई-हाई स्लिट ब्लैक और रोज गोल्ड गाउन पहने पहुंची थीं।
प्रियंका ने चोपार्ड की ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स और रिंग्स पहने हुए थे।
बोल्ड आईलाइनर और मॉव लिप शेड उनके लुक को एकदम परफेक्ट बना रहा था।
लुक
बुधवार को रेड कार्पेट पर दिखीं थीं हिना
इन अभिनेत्रियों के अलावा इस बार हिना खान के भी कान्स डेब्यू को लेकर काफी चर्चे रहे।
रेड कार्पेट पर हिना, बुधवार को नजर आईं थीं।
हिना के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। हिना इस इवेंट में डीप नेक ग्रे गाउन पहनकर पहुंची थीं। अपने इस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक लगाई थी।
हिना, रेड कार्पेट पर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं।
इंस्टाग्राम पोस्ट