दीपिका पादुकोण नहीं होंगी 'व्हाइट लोटस सीजन 4' का हिस्सा? वजह जानकर लगेगा झटका
क्या है खबर?
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' से बाहर हो गई थीं। अब उनसे जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका आगामी सीरीज 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' में शामिल नहीं होंगी। बताया जाता है कि उन्हें निर्माताओं की ओर से संपर्क किया गया था और ऑडिशन देने के लिए कहा था। हालांकि, दीपिका ने ऑडिशन देने से साफ मना कर दिया है।
कास्टिंग
कास्टिंग प्रक्रिया में ऑडिशन देना अनिवार्य
न्यूज 18 के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 'द व्हाइट लोटस' के लिए कास्टिंग प्रक्रिया में ऑडिशन अनिवार्य था। निर्माता चाहते थे कि वह कलाकारों को साइन करने से पहले उनका ऑडिशन लें। सूत्र ने दावा किया, "दीपिका ऑडिशन देने के लिए इच्छुक नहीं थीं, और यही कारण था कि उन्हें 'द व्हाइट लोटस' का मौका छोड़ना पड़ा।" अगर वह हामी भरतीं, तो 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के बाद हॉलीवुड में उनकी वापसी का सुनहरा मौका होता।
प्रस्ताव
दीपिका पादुकोण ने पहले भी ठुकराया था प्रस्ताव
रिपोर्ट के मुताबिक, 'द व्हाइट लोटस' के निर्माता दीपिका को इस सीरीज में लेना चाहते थे। उन्होंने तीसरे सीजन के लिए भी दीपिका से संपर्क किया था, लेकिन उस वक्त अभिनेत्री प्रेग्नेंट थी जिस कारण उन्हें प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा था। बता दें, दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (27 जून, 2024) में देखा गया था। निर्देशक नाग अश्विन ने इसके सीक्वल की शूटिंग कर दी है, लेकिन नई अभिनेत्री की कास्टिंग अभी नहीं हुई है।